झाँसी मऊरानीपुर लाड़गंज रानीपुर में 10 लोगों द्वारा घर में घुसकर मां, पत्नी,को लाठी डंडों व त्रिशूल से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार लाड़गंज रानीपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र मोतीलाल ने कोतवाली में दर्ज कर रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह 8 बजे मोहल्ले के ही प्रेमनारायण पुत्र अज्ञात, श्यामलाल,गनेश, सुरेंद्र, रामकुमार उर्फ बाबा पुत्रगण भगवान दास, कमलेश उर्फ कान्हा पुत्र अज्ञात, बल्लू पुत्र बसोरे, रामकली पत्नी भगवानदास, रोशनी पत्नी ग्यासी, रानी पुत्री भगवान दास मेरे घर मैं घुस आए। तथा मेरी मां चंपा देवी, व पत्नी प्रभादेवी को गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर सभी ने एक राय होकर लाठी डंडो व त्रिशूल से मारपीट कर दी। जिससे मेरी मां को व पत्नी को काफी गंभीर चोटे आयी। और सभी आरोपी गण जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 149, 452, 308,323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
मारपीट में दो गम्भीर रूप से घायल।
झाँसी मऊरानीपुर मारपीट की घटनाओं में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार गुलाब पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम तुर्क लहचूरा थाना तोड़ी फतेहपुर व मानसिंह सिंह पुत्र नंदराम निवासी एवनी थाना तोड़ी फतेहपुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया गया मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट: अखिलेश राज