झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर ग्राम बेरबई थाना टोड़ी फतेहपुर निवासी एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार स्वाति पत्नी रामकिशन निवासी ग्राम बेरबई को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई।प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
रिपोर्ट: अखिलेश राज