आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव को लेकर पूरे देश में पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से लॉकडॉउन है।
आम से खास तक हर वर्ग के लोग परेशान हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे शहरों और में फंसे मजदूरों को हो रही है। जो हर हाल में अपने गांव-घर पहुंचने के लिए बेताब हैं। सबसे बड़ी विपदा उन मजदूरों के बीच है जो दिल्ली मुंबई समेत देश व राज्य के विभिन्न शहरों में रहकर मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के बाद लाखों मजदूर विभिन्न शहरों से हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल चल कर अपने घर लौट रहे हैं।
भूखे प्यासे मजदूर सड़कों पर पैदल जा रहे हैं तो वही कुछ वाहनों से जा रहे हैं, इस दौरान भूख-प्यास से बेहाल मजदूरों की बेबसी देख सगड़ी तहसील के गोरखपुर वाराणसी मार्ग स्थित लाटघाट बाजार में आस- पास बघवरवा, गोड़ौली, रोहुवार, बनकटिया, आदि गाँव के ग्रामीण सहित स्थानीय लोग पिछले दो दिनों से प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी करा रहे हैं।
विद्यासागर पटेल ने बताया कि- अब तक लगभग 500 लोगों को भोजन कराया गया है जो आगे भी चलता रहेगा।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि: भोजन कराने के उपरांत हम लोग शोसल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दे रहे हैं और साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है कि बिना मास्क लगाए न जाये।
इस दौरान लखेन्दर सिंह, देवेन्द्र सिंह,विद्यासागर पटेल, अशोक सिंह, राम अचल पटेल सतीश पटेल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।