आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मुहम्मद यासिर
थाना सरायमीर
पुलिस अधीक्षक आजगमढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर, नकबजन ,लुटेरो से सम्बन्धित अपराधो की रोक थाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.05.2020 को बस्ती नहर पुलिया के पास से तीन नफर अभियुक्त जो मोटर साईकिलों को चुरा कर बेचते व फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर OLX के माध्यम से बेचते एवं चलते थे जिनको उनके बताये गये स्थान से 08 अदद चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा जामा तलाशी से अभियुक्त अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 20 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/20 धारा 41/ 411/ 414/ 419/ 420/ 467/ 468 /471 भादवि व 83/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा रहा है ।
थाना-कोतवाली
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़के नेतृत्व में सम्बन्धित मु0अ0सं0 110/20 धारा 365/328 भादवि के नामजद अभियुक्त सोनू कुमार बाल्मिक पुत्र पन्नालाल बाल्मिक उम्र 28 वर्ष निवासी 7 आफिसर लाईन न्यू कैन्ट थाना कैन्ट जनपद प्रयागराज (इलाहाबाद) को उ0नि0 श्री अनिल कुमार मिश्र द्वारा दिनांक 16.05.2020 को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता की बरामदगी की गई अभियुक्त को जेल रवाना किया गया ।
नोट-जनद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कूल 52 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।