झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार चंद्रपाल पुत्र बलू निवासी ग्राम बम्होरी,कलूटे पुत्र मुलायम निवासी ग्राम इटायल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
बताया गया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद कलूटे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
रिपोर्ट: अखिलेश राज