Breaking News

प्राथमिक विद्यालय लुचुई का रास्ता भू स्वामी ने किया बन्द, मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीएम से रास्ते की मांग।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लुचुई में जाने के लिए रास्ता नही है।
बच्चे, अध्यापक, अभिभावक खेत की मेड़ से आते जाते रहे हैं। परंतु वह भी रास्ता आज बंद हो गया, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों और अध्यापकों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। 

 दरअसल भू स्वामी पुरुषोत्तम राय ने आज दोपहर 11:30 बजे उक्त रास्ते को कांटे और झाड़ियों से बंद कर दिया, और कहा कि- यह जमीन हमारी है विद्यालय जाने के लिए सरकार रास्ते की व्यवस्था बना ले, हम अपने खेतों से कोई रास्ता नहीं देंगे।
इसकी सूचना प्रधानाध्यापक नूर आलम आज़मी ने सबसे पहले अपने विभागीय अधिकारियों को दी, फिर ग्रामप्रधान और डायल 100 नंबर को दिया, सूचना पाकर मौके पर ग्रामप्रधान हरिकेश विश्वकर्मा, डायल 100 और लाटघाट चौकी पुलिस पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से भू स्वामी पुरुषोत्तम राय को समझा बुझाकर रास्ता तो खुलवा लिया पर स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामप्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने बताया कि- रास्ते की समस्या वर्षों से है, आए दिन छोटे छोटे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात में होती है, पानी भर जाता है और बच्चे मेड़ से आते हैं तो वह खेत में गिर जाते हैं।प्रधानाध्यापक नूर आलम आज़मी ने आरोप लगाया कि- भू स्वामी द्वारा विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के साथ अभद्रता की जा रही है और धमकी दी जा रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते की मांग की है। पर सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि सूचना के बाद भी शिक्षा विभाग ने इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई और मौके पर शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने