Breaking News

पर्चा निरस्त करने की मांग को लेकर रानीपुर पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन।

मऊ

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता पीजी कॉलेज में शुक्रवार 30 नवंबर को छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन का कार्य पूरा हुआ था लेकिन आज 1 दिसंबर को पीजी कॉलेज के सामने छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी किया और चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया कि महामंत्री पद के दावेदार संदीप चौहान का पर्चा अपूर्ण होने के बावजूद उनका परचा वह आवेदन सही माना जा रहा है जबकि नियमावली मैं यह स्पष्ट है कि किसी भी छात्र नेता का जो चुनाव लड़ रहा हो यदि उसके पर्चे में कोई कमी पाई जाएगी तो उस का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा।

वही मंत्री पद के दावेदार आनंद ज्योति सिंह का आरोप है कि संदीप चौहान का फोटो स्व हस्ताक्षरित फोटो नहीं है।जबकि नियमावली में अस्पष्ट है कि फोटो स्वप्रमाणित होना चाहिए लेकिन इसके बावजूद चुनाव अधिकारी राम प्रवेश सिंह संदीप चौहान का पर्चा व आवेदन सही मान रहे हैं पूरे छात्रों की मांग है कि संदीप चौहान का आवेदन निरस्त कर दिया जाए

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने