Breaking News

पति की जान बचाने की लगाई गुहार।

आज़मगढ़।

सरायमीर 

स्थानीय थाना क्षेत्र के टंडवा मुस्तफाबाद खपडा गाँव  निवासी  मनसा यादव पत्नी संतोष यादव ने थाने में तहरीर देकर पति की जान बचाने की गुहार लगाई है प्रार्थना पत्र में कही है मेरे पति मुंबई में रहकर गाड़ी चलाते हैं जिससे परिवार का जीवन यापन होता है उन्हीं के साथ रहने वाले मेरे गांव के ही रविंद्र यादव पुत्र राम पलट व अशोक यादव पुत्र मूलचंद निवासी गण टंडवा मुस्तफाबाद व कोमल पुत्र अज्ञात सोफी पुर थाना निजामाबाद ने मेरे पति को मारपीट कर बुरी तरह से घायल करके मेरे पति को कहीं फेंक दिए हैं जिनका मोबाइल स्विच ऑफ है इस संबंध में एक नंबर से मेरे यहां शनिवार सुबह लगभग 4:00 बजे फोन कर बताया गया कि तुम्हारे पति को इन तीनों लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिए हैं इनके साथ में पैसा भी था उसको भी लोगों ने ले लिया है हो सकता है तुम्हारे पति का यह लोग हत्या कर दें यह सुनने के बाद पीड़िता ने गांव के अशोक यादव के नंबर पर फोन किया तो उन्होंने भी यह कहते हुए कहा कि यह शिकायत कहीं की तो तुम्हारे पति की हत्या हो ही जाएगी इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपने पति की रक्षा करने की गुहार लगाई है इस संबंध में इंस्पेक्टर सरायमीर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर दिया गया है तहरीर के आधार पर स्थानीय सब इंस्पेक्टर रहीमुद्दीन खान को लगा दिया गया है जिस नंबर से उसे कॉल कर बताया गया था उस पर संपर्क करने के बाद पता चला कि इसके पति को सचमुच मारा पीटा गया है उसका पता नहीं चल पा रहा है सभी नंबरों के बारे में महाराष्ट्र के पुलिस से संपर्क किया जाएगा इसके साथ साथ स्थानीय लोगों के घर पर भी पूछताछ किया जा रहा है।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने