Breaking News

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में उड़ रही मानक की धज्जियां।

मऊ।

मधुबन(मऊ)-स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव से बलिया जनपद को जोड़ने वाले मार्ग में चन्द्रापार तक 5 किमी. तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण व पिचीकरण कार्य में मानक की जमकर अनदेखी की जा रही है। सड़क को मानक के अनुरूप नहीं बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।

 प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत होने निर्माण व पिचीकरण के नियम व मानक को ताक पर रख कार्यदायी संस्था के ठीकेदार मनमाने ढंग जैसे-तैसे सड़क का निर्माण करा रहे हैं। क्षेत्र के फतहपुर मंडाव से चन्द्रापार तक 5 किमी. सड़क का निर्माण कार्य कई करोड़ों की लागत से पिछले कई माह से चल रहा है। इसमें पिचीकरण का कार्य शुरू होने के साथ ही मानक की धज्जियां भी उड़नी शुरू हो गई है। भले ही प्रधानमंत्री योजना की सड़क की गारंटी पांच वर्ष तक की होती है, इसके अंदर सड़क टूटने पर जैसे-तैसे चिप्पी लगाकर गारंटी का कोरम पूरा करा दिया जाता है। मगर गारंटी का समय बितने के साथ ही इसकी बदहाली का खामियाजा आने-जाने में लोगों को झेलना पड़ता है। इसका जीता-जागता मिशाल मधुबन से परसियाजयरामगिरी बलिया सीमा तक 13 किमी. तक बनी पीएमआरवाई की बदहाल सड़क को देखने को मिल रहा है। इस बावत क्षेत्र के वकार अहमद, राजकुमार सिंह, विनोद मौर्य, राममिलन मौर्य, दीनानाथ कनौजिया, रामप्रवेश सिंह, महेश, मुन्ना मौर्य, धीरेन्द्र सिंह आदि ने मानक की गुणवत्ता की अनदेखी को लेकर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने