मऊ।
खुरहट/ रानीपुर (मऊ) रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत शुक्रवार को सुबह से ही जनता पीजी कॉलेज रानीपुर में छात्रों के द्वारा नामांकन पर्चा भरा गया । अध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश पांडे पुत्र सुनील कुमार पांडे ग्राम पोस्ट - मखुनी तथा अनुज कुमार यादव पुत्र राम अवध यादव ग्राम भुसुवा, पोस्ट याकूबपुर ने नामांकन पर्चा भरा ।
उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंह पुत्र रामविलास सिंह ग्राम- पोस्ट गोकुलपुरा तथा मंजीत यादव पुत्र रामजन्म यादव ग्राम लुदुही, पोस्ट बगली पिजड़ा । महामंत्री पद के लिए संदीप चौहान पुत्र राम जियावन चौहान ग्राम मंडुसरा, पोस्ट फतेहपुर तथा आनंद विजय सिंह पुत्र बलिराम सिंह ग्राम बहजा, पोस्ट जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
संयुक्त मंत्री के पद के लिए राजन सिंह पुत्र स्वर्गीय मुन्ना सिंह ग्राम शादीपुर पोस्ट गोकुलपुरा ने नामांकन पर्चा भरा । नामांकन पर्चा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैक रही।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी