थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत एक अन्तरप्रान्तीय शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से ट्रक में लदी लगभग 55 लाख रूपये कीमती अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अवैध कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखन्सी पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.11.18 को एक व्यक्ति ट्रक में हरियाणा प्रान्त से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जनपद आजमगढ़ की ओर से आरहा है और मऊ होते हुए बिहार जायेगा। यह व्यक्ति फर्जी विल्टी बनवाकर अपने ट्रक में फ्रीज के कबाड़ के बीच में भारी मात्रा में शराब छिपाकर यह व्यक्ति हरियाणा प्रान्त का शराब भी ट्रक में छिपाया है यह व्यक्ति अच्छी तरह जानता है कि जो शराब हरियाणा से लेकर आ रहा है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम अमारी पुलिया पर आकर आने वाले ट्रक का इन्तजार करने लगा थोड़ी देरबाद एक ट्रक मुहम्मदाबाद की ओर से आता दिखाई दिया, ट्रक के नजदीक आने पर टार्च की रोशनी देकर रोका गया। ट्रक चालक अचानक रोड़ पर हम पुलिस को देखकर ट्रक रोकर भागने का प्रयास किया कि एक बारगी दबिश देकर मौके पर ही समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तारी कर लिया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र सीताराम बाल्मीकी निवासी ठावड़ा कला थाना भद्दू कला जनपद फतेहाबाद हरियाणा बताया । ट्रक की बाड़ी में चेक किया गया एवं हमराही अधि0कर्म0गण द्वारा चेक किया गया तो फ्रीज के कबाड़ में छिपाकर रखा गया अवैध शराब क्रेजी रोमियो कुल 600 पेटी में कुल 28896 शीशी 180 ML, रायल स्टेज 110 पेटी में कुल 1320 शीशी 375ML, रायल चैलेन्जर 30 पेटी में कुल 720 शीशी 375 ML बरामद किया गया । तथा इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 479/2018 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया। तथा उक्त वाहन एमवी एक्ट में सीज किया गया।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी