Breaking News

सड़क दुर्घटना अधेड़ उम्र की महिला की इलाज के दौरान मौत।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बाइक सवार ने मारा टक्कर अधेड़ महिला बुरी तरह घायल इलाज के दौरान मौत।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखपुर मसोना निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 5:30 बजे के लगभग सुखपुर मसोना गांव निवासिनी लालमती देवी पत्नी स्व0 देवदत्त यादव उम्र 60 साल अपने घर के पास ही रोड के किनारे से जा रही थी कि अजमतगढ़ के तरफ से तेज गति से आ रहे दोपहिया बाइक सवार व्यक्ति ने महिला को टक्कर मार दी जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को चुनहवा चौक के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अधेड़ उम्र की महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना घर वालों ने जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। वही बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक महिला  के एक लड़का और 4 लड़कियां हैं। परिवार जनों को मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
और नया पुराने