Breaking News

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने निजी अस्पताल में मारा छापा, मचा हड़कंप।

आज़मगढ़।

सरायमीर। जिलाधिकारी आजमगढ़ नागेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी व खण्ड चिकित्सा प्रभारी कस्बा सरायमीर के निजी अस्पताल में मारा छापा।
ज्ञात हो कि दिनांक 25 सितंबर 019 को  जिलाधिकारी आजमगढ़ नागे के निर्देश पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शनी व विकास खण्ड मिर्जापुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी प्रवीण कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पवई लाडपुर में स्थित सबा हास्पिटल के चलाए जा रहे निजी अस्पताल में डाले छाप।
अस्पताल के अन्दर जाकर उपजिलाधिकारी व चिकित्सा प्रभारी ने देखा तो मानक के अनुसार साफ-सफाई नही थी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन में दर्ज कराए छः कर्मचारियों के स्थान पर सिर्फ डॉ. एजाज अहमद  मौजूद थे। अस्पताल में चलाए जा रहे  मेडिकल व पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन नही है आग से बचाव के लिए रखी फायर ब्रिगेड टंकी एक एक्सपायर है और एक्सरे व लैब रूम में कोई टेक्निकल कर्मचारी मौजूद नही था।
जिसपर सख्त फटकार लगाते हुए डॉ. एजाज अहमद से अस्पताल के सभी दस्तावेज लेकर सीएमओ कार्यालय आजमगढ़ बुलाया गया है। निजी अस्पताल में छापे की खबर सुनकर क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों में मचा हड़कम्प।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने