Breaking News

गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 सितंबर 019 को सुबह लगभग छः बजे कस्बा का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स के मुकदमा का आरोपी राजू उर्फ रज्जु पुत्र सोचन निवासी कसाब टोला कस्बा सरायमीर अपने में इस समय मौजूदहै  सूचना पाते ही सरायमीर थाना के एसआई श्यामा प्रसाद सिंह मय हमराही राजू घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर अपराध संख्या 96 /19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में पेश किया । 


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने