Breaking News

एंटी रोमियो पुलिस ने की कारवाई शांतिभंग में किया चालान।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने को लेकर थाने में दी गई तहरीर।

आये दिन करते थे छात्राओं के साथ अश्लील हरकत पुलिस ने ली संज्ञान दो लोगों का किया चालान एक फरार।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह द्वारा थाने में दी गई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर।

जानकारी के अनुसार खानगाह बहरामपुर में स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं के साथ मनबढ़ किस्म के लड़के आए दिन सुबह व शाम को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अश्लील हरकत करते थे। जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कई बार लड़कों के परिजनों से कि गई। उसके बाद भी लड़के अपने हरकत से बाज नहीं आते थे। जिसकी शिकायत बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह पुत्र श्यामनारायन सिंह द्वारा जीयनपुर कोतवाली में इसकी सूचना दी गई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने कोतवाली में तैनात एस आई अब्दुल गुलाम आजाद को विद्यालय के पास भेजा। वही अश्लील हरकत करते हुए लड़कों को पुलिस ने पकड़कर  कोतवाली लाई जिसमें एक मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर में उमैर पुत्र नजरें आलम उम्र 19 साल, हुसैन पुत्र मोहम्मद मंसूर निवासी खानगाह बहरामपुर थाना जीयनपुर को शांतिभंग में चालान कर दिया।
और नया पुराने