मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक।
जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में।
आजमगढ़।
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिये कि विकास खण्डों में समूह बनाने का जो लक्ष्य प्राप्त है। उसके प्राथमिकता पर पूर्ण करें तथा सभी (ब्लाक मिशन मैनेजर) का परफारमेन्स पैरामीटर के आधार पर जिनका परफारमेन्स खराब हैं। उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करें। यदि उनके अपेक्षित सुधार नही होता है तो उनकी सेवायें समाप्त करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को मनरेगा के अन्तर्गत लाभार्थी परक योजनाओं में जोड़कर नर्सरी लगाने का प्रशिक्षण दिलायें।
जिलाधिकारी ने सभी ब्लाक मैनेजरों को निर्देश दिये कि उत्पादक समूह बनायें तथा प्रेरणा पोषण वाटिका लगाकर महिलाओं के समूहों को सुदृढ़ करें। आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में 3373 समूह गठन का लक्ष्य है। तथा इस तिमाही का लक्ष्य 1126 है। जिसके सापेक्ष 972 समूहों का गठन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बैंक से लिंकेज प्राप्त सभी समूहों को ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिये हैं।
उक्त अवसर पर डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डिस्ट्रीक्ट कोआर्डिनेटर हिमांशु, पारितोष आदि उपस्थित रहे।
