Breaking News

जन योजना अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जन योजना अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।


आजमगढ़ जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि मिशन योजनान्तर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। 
उन्होने बताया कि चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं एवं सामाजिक, आर्थिक संरचनाओं के क्रिटिकल गैप को जीपीडीपी में सम्मिलित कर ग्राम को माॅडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाना है। उन्होने बताया कि चयनित ग्रामों के वंचित परिवारों की गरीबी को जीपीडीपी के अन्तर्गत एक हजार दिनों में दूर करना है। जिसके लिए 40 विभागों की योजनाओं को जीपीडीपी में शामिल किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक खुली बैठकों में जीपीडीपी तैयार करायें जाये। उन्होने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने विभागों से संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर जीपीडीपी में शामिल करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर समस्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि जनपद, ब्लाक तथा ग्राम स्तर पर कौन-कौन अधिकारी डाटा उपलब्ध करायेंगे, उसकी भी सूची तैयार कर उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन अन्त्योदय सर्वे 2019 के अन्तर्गत जो सर्वेक्षण प्रश्नावली उपलब्ध करायी गयी है। उसमें अपने स्तर से सही सूचना गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध करायें। इसी के साथ ही सर्वेक्षण प्रश्नावली को पूर्ण कर 02 अक्टूबर 2019 से पूर्व पंचायत राज विभाग में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
और नया पुराने