Breaking News

चार दिन पूर्व हुए गैंग रेप के आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने चार दिन पूर्व हुए गैंग रेप के आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर दिनांक 23 सितंबर 019 को सुबह लगभग छः बजे थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने कांस्टेबल रूपेश कुमार पासवान, रत्नेश प्रसाद, विवेक त्रिपाठी के साथ क्षेत्र में जरायम के रोक थाम व अपराध संख्या 223 धारा 376 डी, 34, 504, 506 व 3/4 एक्ट के अंतर्गत मुकदमा की विवेचना के लिए मामूर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दिनांक 19 सितंबर 019 को ग्राम छित्तेपुर की 15 वर्षीय किशोरी के गैंग रेप करने वाले आरोपी कहीं फरार होने के लिए धनवल की ओर से आ रहे हैं सूचना पाते ही थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर हमराहियों के साथ कौरागहनी के पुलिया के पास पहुंचे पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे अभियुक्त पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम-पता क्रमशः ऋषिकपूर पुत्र फौजदार ग्राम पारा,  सिकंदर पुत्र हरिवंश ग्राम टेवखर थाना सरायमीर बताया उसके बाद थाने पर लाकर जेल भेज दिया गया । थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने बताया कि जेल भेजे गए उपर्युक्त युवक पांच दिन पूर्व एक नाबालिग किशोरी अपहरण कर बलात्कार किया था ।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने