मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
24 तारीख को उदासीन अखाड़ा अजमतगढ़ में गुरु पर्व का भंडारा।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित उदासीन अखाड़ा अजमतगढ़ में गुरु पर्व पर भव्य भंडारा का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी 24 तारीख मंगलवार के दिन किया जा रहा है। जिसमें जिले से ही नहीं प्रदेश भर के मठ के मठाधीश व साधु संत हाथी घोड़ा के साथ भंडारे में शामिल होते हैं। वही सगड़ी क्षेत्र के तमाम गांव के लोग इस भंडारे में शामिल होते हैं। इस भंडारे की खासियत यह है कि लगभग 4000 हजार से 5000 तक लोग भोजन व प्रसाद ग्रहण करते हैं। वही उदासीन अखाड़े के मठाधीश बाबा बालक दास हरिद्वार में रहते हैं। जब भी गुरु पर्व का समय आता है। उस समय बाबा उदासीन अखाड़े पर मौजूद रहकर अपने भक्तों को आशीर्वाद भी देते हैं। और यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है।