Breaking News

भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकृत प्रीमियम पॉइंट का उद्घाटन।

आजमगढ़ ।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकृत प्रीमियम पॉइंट का उद्घाटन रविवार को मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह ने सगड़ी क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर में किया ।
उन्होंने कहा कि एलआईसी भारत की सबसे बड़ी वित्तीय और विश्वसनीय संस्था है ।अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र में इस बाजार में प्रीमियम पॉइंट खोला गया है ।यह प्रीमियम प्वाइंट पूर्ण रुप से एल आई सी द्वारा अधिकृत है।एलआईसी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। लियाफी के प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रीमियम पॉइंट क्षेत्र के अपने चारों तरफ लगभग 10 किलोमीटर तक लोगों को प्रीमियम जमा करने में सुविधाएं प्रदान करेगा ।जो जनता के लिए काफी लाभकारी होगा।देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह ग्रामीण बीमा सेवा का एक बेहतरीन कार्य है जो जनहित के मुद्दे से जुड़ा हुआ है। जनता को अपने निकट बीमा सेवा का लाभ मिलेगा ।पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इसका खुलना हम सबके लिए लाभप्रद होगा। इस अवसर पर संचालन  आनंद प्रकाश तिवारी अध्यक्षता प्रवीण कुमार सिंह ने किया ।आयोजक मुख्य जीवन बीमा सलाहकार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आगत जनों का आभार व्यक्त किया कहा कि हर प्रकार की सुविधा बीमा संबंधी देने के लिए हम तैयार हैं। पूरे भारत का प्रीमियम कोई भी व्यक्ति यहां जमा कर सकता है ।जो सीधे सेन्ट्रल सर्वर से जुड़ा हुआ है।भारत सरकार के एलआईसी द्वारा अधिकृत प्रीमियम पॉइंट है। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक संजय सिंह, आशीष कुमार, प्रवीण सिंह ,अरविंद जायसवाल ,संजय कुमार ,धर्मेंद्र सिंह ,रामप्रवेश यादव, राम नारायण सिंह, जीत बहादुर लाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अनुराग  विश्वकर्मा,रवि राय,जय प्रकाश सिंह,वीर सिंह,संजय श्रीवास्तव, अमर सिंह, गोपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने