मधुबनी।
रिपोर्ट: बादल हुसैन
बिहार के मधुबनी जिला के जयनगर मे शहर के मसहुर सर्जन डा0 एपी सिंह के निवास स्थान पर रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में खजौली बिधान सभा क्षेत्र के कई राजनितिक हस्तियो समेत डॉक्टर व अन्य गणमान्य लोगो ने शिरकत की।होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सब से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो ने भाग लिया।
मौके पर सभी ने भेद भाव भुलाकर होली के रंगो मे रंगे दिखाई दिये।और सभी लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभाकामनाएं दी।
भारत विकास परिषद जयनगर शाखा के अध्यक्ष डाँ एपी सिंह ने सभी लोगो को होली की पावन पर्व कि शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील कि- होली रंगो का त्यौहार प्रेम और सदभाव से मनाएं, गीले रंगो की जगह सुखे गुलाल रंगो का प्रयोग करे ।उन्होने कहा कि- फूलो की होली खेल कर वातावरण को सुगन्धित बनाएं रखे। होली प्रेम सदभाव का प्रतिक है, आपसी भाई चारा बनाएं।
होली खेलते समय नशीला पदार्थ से बचे व हुरदग न करे रंग बिरंगे रंगो की तरह अपने जीवन को खुश हाल बनाए रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सुनील कुमार, शिव कुमार,मौलाना मो0 नौशाद हमद,मो0 आरीफ रजा,मो0 तौसीफ,मो0 अली, हनुमान प्रसाद,मो0 इदलीस,मो0 आमिरुद्दीन,मो0 समेत आदि गन्यमान्य लोग रहे।