आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी।
हत्या करने के नियत से आये शातिर अपराधियो के साथ थाना सिधारी पुलिस की मुठभेड़ ,मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार व एक अदद पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर व एक अदद मो0सा0 व 03 अदद मोबाईल बरामद।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने व गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व स0पु0अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन जी के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि आज दि0 08.03.2020 को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थानाक्षेत्र में दो शातिर अभियुक्त , सोखे हरिराम यादव की हत्या करने की नियत से आये है और दोनो अभियुक्त पैकौली मोड़ के पास खड़े है। इस सूचना पर विश्वास करने प्र0नि0 सिधारी विनय कुमार मिश्रा मयह हमराह व व0उ0नि0 श्रीभगवान राम व ईगल मोबाईल के साथ पैकोली मोड़ के घेराबन्दी हेतु पास पहुचे कि एक मो0सा0 पर दो व्यक्ति हम पुलिस वालो को देखकर घबड़ाकर भागने लगे व चारो तरफ अपने आप को घिरा पाकर देख मो0सा0 सवार अभियुक्तो द्वारा फायर करने लगे । हम पुलिस वाले हिकम्मतअमली से दोनो शातिर अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया व कड़ाई से पूछताछ किया गया तो अपना नाम 1. हरिओम गौड़ पुत्र राम किरत गौड़ सा0 रामपुर मुबारक पट्टी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ व 2. राजीव यादव पुत्र शिववचन यादव सा0 बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ़ बताया व तथा तलाशी ली गई तो अभियुक्त हरिओम गौड़ के पास से 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व अभियुक्त राजीव यादव के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। एक अदद मोसा0 UP 50K 2572 CD DAWN भी मौके से बरामद की गई। कड़ाई से पूछा गया कि पिस्टल व कारतूस क्यो लिये हो तो बताये कि साहब हम लोग सोखा हरिराम यादव निवासी ग्राम पैकोली को पूर्व में दिये गये 1,50,000/- रुपये लेने आये थे और रुपया नही मिलात तो हमलोग आज सोखा की हत्या कर देते । इसी बाच आप लोगो ने हमे पकड़ लिया है । मौके से शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 47/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0गण का विवरण।
1. राजीव यादव पुत्र शिववचन यादव सा0 बनकट थाना मुबारकपुर आजमगढ़
2. हरिओम गौड़ पुत्र राम किरत गौड़ सा0 रामपुर मुबारक पट्टी थाना मुबारकपुर आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद पिस्टल .32 बोर
2. 03 अदद जिन्दा कारतूस
3. 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
4. एक अदद मो0सा0UP 50K 2572 CD DAWN
5. 03 अदद मोबाईल
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 47 /2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण।
1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. व0उ0नि0 श्रीभगवान राम थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 विनोद प्रताप यादव थाना सिधारी आजमगढ़
4.का0 अभिषेक पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अमानत अली थाना सिधारी आजमगढ़
6. का0 मनीष कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
7. हे0चालक इमरान अन्सारी थाना सिधारी आजमगढ़
8. का0 निलेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
9. का0 अजीत गौतम थाना सिधारी आजमगढ