आज़मगढ़।
थाना-पवई।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये गये अभियान अवैध शराब की बिक्री / बरामदगी के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर महोदय के कुशल निर्देशन मे मै SO संजय कुमार थाना पवई जनपद आजमगढ मय हमराहीयान क्षेत्र मे मामूर था कि प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप कुमार मय हमराही व आबकारी टीम के थाना बार्डर पर मिले। मै SO संजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक अहिरौला मय आबकारी टीम के थाना पवई व थाना अहिरौला बार्डर ग्राम नाटी स्थित सफिक के भट्टे के पास सघन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान दो वाहन दिखाई दिये। रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन मोड़कर भागना चाहे की घेर लिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा 04 व्यक्तियो को मौके पर पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति गाड़ी से झाड़ी व अन्धेरे का लाभ लेकर भाग गये । पकड़ी गयी दोनो गाड़ियों व व्यक्तियों से कुल 23 पेटी अवैध शराब कुल 1104 शीशी तथा 05 किलो अवैध गाँजा बरामद हुआ तथा अभियुक्त इन्द्रजीत यादव की निशानदेही पर अभियुक्त इन्द्रजीत के घर से 05 किलो अवैध गांजा इस तरह कुल 10 किलो अवैध गाँजा बरामद हुआ । अभियुक्तगणों को समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 24/20 धारा 419,420,467,468,471, भादवि व 60(1),60(A) 72 आबकारी अधि0 व 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण।
1. इन्द्रजीत यादव पुत्र सहदेव निवासी खानपुर चन्दु थाना अहरौला जनपद आजमगढ
2. संचित यादव पुत्र रामअवध निवासी बुढापुर कुतुबअली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
3. संतोष कुमार पुत्र इन्द्रलाल निवासी बसही असरफपुर थाना पवई जनपद आजमगढ
4. पंकज यादव पुत्र ज्ञानेन्द्र बहादूर यादव निवासी मसैसा थना शाहगंज जनपद जौनपुर
फरार अभियुक्त।
1. विमल यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम खानपुर चन्दू थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. अभिषेक कुमार यादव s/o झनगूलाल यादव साकिन समैसा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी
1.अवैध शराब कुल 1104 शीशी
2.अवैध गाँजा 10 किलो
3. 01 अदद ब्लोरो UP62BL2426
4. 01 अदद स्कार्पियो UP50AV7173
पंजीकृत अभियोग।
1. मु0अ0सं0 24/20 धारा 419,420,467,468,471, भादवि व 60(1),60(A) 72 आबकारी अधि0 व 8/20 NDPS ACT
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. संजय कुमार - थानाध्यक्ष पवई मय हमराह
2. संदीप कुमार यादव थानाध्यक्ष अहरौला मय हमराह
3. अबकारी निरीक्षक फूलपुर मनोज कुमार
4 अबकारी निरीक्षक सदर विजय कुमार
5. अबकारी निरीक्षक निजामाबाद रमेश यादव मय हमराह