Breaking News

ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी पर प्रधान संघ ने जताई नाराजगी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई से प्रधान संघ में रोष विकास कार्य होगा प्रभावित।

मनरेगा योजना की नीतियों में खामियां ।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास अजमतगढ़ की ग्राम सभा साल्हेपुर व बड़ागांव पुनापार  में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी  जबरदस्ती हड़पने की शिकायत पर जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी और प्रधान पति को भेजा गया जेल ।
जिस पर प्रधान संघ अजमतगढ़ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष होने के नाते इस प्रकार के अव्यावहारिक आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं मनरेगा योजना जब शुरू हुई थी तो मार्केट से ज्यादा मनरेगा मजदूरों की मजदूरी थी और आज मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बाजार की मजदूरी की लगभग आधी रह गई है। वहीं मनरेगा मजदूरों के द्वारा रोजमर्रा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने के उपरांत तुरंत पैसा ग्राम प्रधानों से मानवता के नाम पर मांगा जाता है और भुगतान के 2 से 4 महीने के उपरांत होता है। भुगतान होने पर उनकी सहमति से ग्राम प्रधान के द्वारा मनरेगा मजदूरों के खाते से धनराशी निकाली जाती है। प्रधान संघ ने ग्राम प्रधानों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मनरेगा योजना में नीतिगत विसंगतियां होने से विकास कार्य कराना कठिन है। वही प्रधान संगठन द्वारा मांग की गई कि जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों का पुनः जांच कराई जाए प्रधान संघ के मुख्य रूप में अजीत राय रामानंद यादव चंद्रशेखर सिंह आदि ने विरोध दर्ज कर किया।
और नया पुराने