Breaking News

उप जिलाधिकारी ने दर्जनों किराना की दुकानों का किया निरीक्षण।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

मुल्य से ज्यादा बिक्री पर होगी कार्यवाही, निरीक्षण से बाजार में मचा हड़कंप।

सभी किराना की दुकानों पर रेट सूची लगाने का निर्देश ना लगाने पर होगी कार्यवाही।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ बाजार में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने टीम के साथ किराना दुकानों पर निरीक्षण किया वहीं बाजार में मूल्य से अधिक दाम की सूचना पर उपभोक्ताओं से ली जानकारी बाजार में मचा रहा हडकम्प। 
जीयनपुर अजमतगढ़ दर्जनों किराना की दुकानों पर उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी फूड इंस्पेक्टर अंकित सिंह क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने दल बल के साथ किराना व अन्य बाजार में खुली हुई दुकानों का निरीक्षण किया साथ ही उपभोक्ताओं से लिए गए सामानों के साथ जानकारी लेकर मिलान किया। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रदर्शनी किराना की दुकानों को दुकान के सामने रेट सूची चिपकाने के लिए निर्देशित किया कि यदि किसी भी बाजार में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेचते हुए पाया गया तो उन दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
और नया पुराने