Breaking News

उप जिलाधिकारी ने लेखपाल को किया निलंबित।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

आगजनी की रिपोर्ट लगाने के नाम पर धन मांगने का आरोप।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अराजी मलह पुरवा महराजगंज लेखपाल को उप जिलाधिकारी सगड़ी ने किया  निलंबित।
जानकारी के अनुसार खंड विकास महाराजगंज क्षेत्र के अराजीमलह पुरवा ग्राम लेखपाल विनय कुमार तिवारी के द्वारा आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट लगाने के नाम पर धन की मांग की गई और जिसकी रिकॉर्डिंग करने के उपरांत किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद यादव के द्वारा शिकायत पर उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी ने लेखपाल विनय तिवारी को निलम्बित करने का आदेश दिया।
और नया पुराने