Breaking News

24 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटर साईकिल व अवैध तमंचा,कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

दिनाकं 16.07.2020 को समय 15.30 बजे अहमद अली पुत्र अब्दुल कयूम निवासी ग्राम कोईलाड़ी बुजुर्ग थाना रानी कीसराय जनपद आजमगढ़ अपने मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर UP50V1183 से फरहान बैकरी कोटिला में काम करने आये । मोटरसाईकिल बाहर खड़ी करके काम करने चले गये । वापस आने पर पता चला कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी चली गयी है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।

 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 श्री त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के  तहत पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराहियान फोर्स के साथ चेकपोस्ट तिराहे पर अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत हो रही थी कि मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि जमालपुर भेलखरा मार्ग बहद ग्राम आंवक पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 बदमाश मौजूद है । इस सुचना पर विश्वास करके त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर  समय 12.00 बजे अभियुक्तगण क्रमशः 1.मंजीत चौहान पुत्र रामबचन चौहान सा0 मोलनापुर थाना रानी की सराय आजमगढ़ 2. मो0 हारिश पुत्र इम्तियाज उर्फ घायल सा0 कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़ की गिरफ्तारी करते हुए मौके से उनके कब्जे से चोरी गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए अभियुक्त मंजीत चौहान के पास से एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर  व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । मोटर साईकिल के बरामदगी के आधार पर पुर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0-84/20 धारा 379 में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी तथा उपरोक्त अवैध तमंचे की बरामदगी के आधार पर पुनः थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0- मु0अ0स0 86/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ बनाम मंजीत चौहान के पंजीकृत कर अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण के द्वारा पूछताछ किया गया तो बताये कि साहब दिनांक 16.07.20 को समय करीब 15.00 बजे एक वाहन मोटरसाइकिल कोटिला नसीम होटल के पास खड़ी थी जिसको हम दोनो ने चुरा लिया था व बेचने की फिराक में ग्राम आँवक गये थे अपनी सुरक्षा तथा जनता को डराने के लिए  नाजायज असलहा रखते थे जो आप लोग द्वारा पकड़ लिया गया।
पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0स0 86/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.मंजीत चौहान पुत्र रामबचन चौहान सा0 मोलनापुर थाना रानी की सराय आजमगढ़।

2. मो0 हारिश पुत्र इम्तियाज उर्फ घायल सा0 कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास

 मु0अ0स0 84/20 धारा 379/411 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़ ।
                                       
मु0अ0स0 86/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ।

बरामदगी

1.एक अदद चोरी गयी मोटरसाईकिल
2.एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह मय हमराह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने