Breaking News

थाना गम्भीरपुर में लूटी गई पिकप (मसाला सहित) बरामद ,तीन अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-गंभीरपुर।

  दिनांक 15.07.2020 को प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र रामनरेश श्रीवास्तव निवासी न्यू0 कालोनी महेशपुर लहरतारा थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी ने थाना गम्भीरपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वह वाराणसी मे ट्रान्सपोर्ट का कार्य करता है और दिनांक 14.07.2020 को अपने पिकप  UP65DT7682 से चालक सलीम द्वारा 93 नग राकेश मसाला एव सत्तू आदि लोड कर आजमगढ के लिए भेजा था । जिसे  जायका दरबार से आगे इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास चार बोलेरो सवार लूटेरो ने असलहा दिखाकर पिकप एवम् उस पर लदा माल लूट लिया । थाना गम्भीरपुर मे तत्काल मु0अ0स0 109/20 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 श्री त्रिवेणी सिंह द्वारा घटना का संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ , प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर श्री राकेश कुमार सिंह तथा सर्विलांस एवम् स्वाट की टीमो को तत्काल इसके अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 16.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर एवम् प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री दुर्जेन्द्र कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मगरावा तिराहा पर देर शाम अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के लिये आपस में चर्चा कर रहे थे तभी मेहनगर की तरफ से एक बोलेरो आती दिखायी दी पुलिस पार्टी द्वारा उसे चेकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया तो बोलेरो सवार बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिया । परन्तु पुलिस पार्टी द्वारा अपने अनुभव व प्रशिक्षण का इस्तेमाल कर उनके हमले को विफल कर दिया और बोलेरो सहित 03 अभियुक्त मौके से समय 22.015 बजे गिरफ्तार किये जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा । पकड़े गये अभियुक्तो के नाम क्रमशः1- अबु तालिब पुत्र अली जहीर सा0 मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़  2- शाहिद पुत्र सोहराब साई सा0 मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 3- अबु कैश पुत्र स्व0 असफाक सा0 विषहम थाना मेहनगर आजमगढ़ एवम् फरार अभियुक्त का नाम बेलाल पुत्र स्व0 खुर्शीद निवासी चीवटही थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के रूप में सामने आया । अभियुक्त अबु तालिब एवं अबु कैश की निजी तलाशी से एक-एक अदद तमंचा 315 बोर एवम् 02-02 कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुआ । पुछताछ से ज्ञात हुआ कि पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला अभियुक्त बेलाल था जो भागने में सफल रहा । अभियुक्तगण ने विस्तृत पुछताछ के बाद जायका दरबार के पास लूटी गयी पिकप की घटना करना स्वीकार किया तथा लूटा गया मसाला/सत्तू कुल 91 नग एवम् लूटी गयी पीकप नं0 UP65DT7682 नसीम पुत्र मैनुद्दीन के घर एवं हाता ग्राम खुन्दनपुर थाना मेहनगर से बरामद भी कराया । बरामदगी के आधार पर लूट के मुकदमें में धारा 411,414 भादवि की वृद्धि करते हुए अभियुक्त अबु तालिब एव अबु कैश के विरूद्ध क्रमशः मु0अ0सं0-111/2020 तथा 112/2020 अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत किया गया । आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय  न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण के द्वारा पूछताछ करने पर यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त तालिब कि किराने की दुकान है जो घाटे में चल रही है । अभियुक्त बेलाल उसी दुकान पर काम करता था । शेष अभियुक्तगण आपस में मित्र है तथा पिछले कई दिनो से आपस में अपराध करके धन कमाने की योजना बना रहे थे । जिसमें बेलाल सभी को लीड कर रहा था । इस अभियोग के घटना के दिन चारो अभियुक्त बोलेरो गाडी में सवार होकर रोड पर किसी बेचने लायक माल लदी गाडी जिसमें सिर्फ चालक हो की तलाश किये और सुनसान जगह पर इस अपराध को कारित किये । चालक को घटना स्थल से दूर ले जाकर छोड दिये और माल सहित फरार हो गए ।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0स0 109/20 धारा 392,411,414 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

2- मु0अ0स0 110/20 धारा 307/504 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

3- मु0अ0स0 111/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ

4- मु0अ0स0 112/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अबु तालिब पुत्र अली जहीर सा0 मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 

2- शाहिद पुत्र सोहराब साई सा0 मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 

3- अबु कैश पुत्र स्व0 असफाक सा0 विषहम थाना मेहनगर आजमगढ़

बरामदगी- (बरामद माल कीमती मूल्य 25 लाख रूपये)

1- दो अदद तमन्चा 315 बोर, चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. लूट की पिकप नं0 UP65DT7682 ।
3. लूट का मसाला/ सत्तू  कुल 91 नग ।
4. एक अदद बोलेरो UP64E 3291 (अपराध करने में प्रयुक्त) ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ मय हमराह ।
2- प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री दुर्जेन्द्र कुमार सिंह, मय हमराह।

और नया पुराने