Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह  द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अभ्यस्त अपराधियो एव वांछितो के विरूद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़  के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2020 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव-II थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा मय फोर्स के तलाश वांछित,अपराध रोकथाम के दृष्टीगत चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त विपुल यादव पुत्र सूर्यप्रकाश यादव सा0 दाऊदपुर, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को नसीपुर चौराहे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय 05.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 121/20 धारा 3/25 आयुद्य अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त।

विपुल यादव पुत्र सूर्यप्रकाश यादव सा0 दाऊदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 121/2020 धारा 3/25 आयुद्य अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव-II मय हमराह थाना बिलरियागंज आजमगढ़।

और नया पुराने