आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
दिनांक 08.07.2020 को रामसमुझ यादव पुत्र मदारी यादव ग्राम गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर पर सूचना दिया कि दिनांक 03.07.2020 को समय 11.30 बजे मेरी मोटरसाईकिल सुपर स्पलेन्डर जिसका नं0 UP50AQ3558 से पैसा जमा करने के लिए सहारा इण्डिया रोडवेज मुबारकपुर इन्डिया गेस्ट हाउस पर गये थे तथा अपनी मोटरसाइकिल बैंक के सामने खडा किये थे । जब पैसा जमा करके वापस आये तो देखे कि मेरी मोटरसाइकिल जहा खडा किये थे वहा नही थी । काफी खोजबीन व पुछताछ के बाद भी कोई पता नही चला । इस सूचना पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 125/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा वाहन चोर व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2020 को उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमराही टीम द्वारा मु0अ0सं0 125/20 धारा 379 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में चोरी गयी मोटरसाईकिल सुपर स्पलेन्डर नं0 UP50AQ 3558 तथा चोरी करने वाले दो नफर अभियुक्त 1.विशाल पुत्र संजय निवासी ग्राम सियरही पो0 पनइत थाना दोहरीघाट जनपद-मऊ 2. रिजवान पुत्र अमिरूद्दीन निवासी इस्लामपुरा नई बस्ती थाना मुबारकपुर आजमगढ को समौधी तिराहा से समय 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त विपुल पुत्र दया निवासी सियरही पो0 पनइत थाना दोहरीघाट जनपद-मऊ मौके से भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
*पूछताछ का विवरण–*.गिरफ्तार अभियुक्तगणो ने पूछताछ से बताया कि हम तीनो लोग मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते है और उसे बेचकर अपनी जरूरतो की पूर्ति करते है । इस मोटरसाइकिल को हमलोगो ने दिनांक 03/07/2020 को इण्डिया गेस्ट हाउस रोडवेज के पास से दिन मे लगभग 12 बजे चुराया था । मेरे साथ विपुल भी था । आज हमलोग इस मोटरसाइकिल को बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया ।
नाम पात गिरफ्तार अभियुक्त
1.विशाल पुत्र संजय निवासी ग्राम सियरही पो0 पनइत थाना दोहरीघाट जनपद-मऊ
2. रिजवान पुत्र अमिरूद्दीन निवासी ग्राम इस्लामपुरा नई बस्ती थाना मुबारकपुर आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 125/20 धारा 379,411भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
फरार अभियुक्त
विपुल पुत्र दया निवासी ग्राम सियारही पो0 पनइत थाना दोहरीघाट जनपद-मऊ
बरामदगी
01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर न. UP50AQ 3558
गिरफ्तारी करने वाली टीम।
उ0नि0 कमलनयन दूबे मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।