आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 नवंबर-- मुबलिग 1596.76 लाख (लगभग 16 करोड़) की लागत से जजेज कैम्पस सिविल लाईन्स आजमगढ़ में बनने वाले 25 न्यायिक अधिकारी टाईप-V आवास का शिलान्यास मा0 न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर, मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाबाद द्वारा मा0 न्यायमूर्ति पंकज मित्तल वरिष्ठ न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ एवं मा0 न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी, प्रशासनिक न्यायाधीश आजमगढ़ की उपस्थिति में वर्चुअल (आनलाइन) माध्यम से एनआईसी आजमगढ़ में सम्पन्न किया गया।
उक्त अवसर पर मा0 मुख्य न्यायाधीश द्वारा उद्बोधन किया गया कि आवास की अनुपलब्धता के कारण न्यायिक अधिकारीगण को न्यायिक कार्य के सुचारू रूप से सम्पादन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मा0 मुख्य न्यायाधिपति द्वारा न्यायिक कार्य के सुचारू रूप से निष्पादन हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता पर जोर दिया। मा0 मुख्य न्यायाधिपति द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अन्दर कार्य सम्पन्न कराने तथा जनपद न्यायाधीश को कार्य की गुणवत्ता की निगरानी का निर्देश दिया गया।
जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द्र ने बताया कि 25 न्यायिक अधिकारी टाईप-V आवास की लागत लगभग 16 करोड़ है, जिसके लिए शासन से 6.38 करोड़ रू0 कार्यदायी संस्था कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज आजमगढ़ को भेजा गया है।
उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द्र द्वारा मा0 मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायमूर्तिगण का स्वागत किया गया एवं श्रीमती प्रज्ञा सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा उक्त अवसर पर उपस्थित मा0 न्यायमूर्तिगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के प्रति धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर दिनेश चन्द्र जनपद न्यायाधीश, लालता प्रसाद-द्वितीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, श्रीमती अल्पना वरिष्ठ अपर जिला जज, एसएन त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी ऐक्ट), सौरभ सक्सेना अपर जिला जज, श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी मुख्य न्यायक मजिस्टेªट, रण विजय सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अरूण कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष तथा अनिल कुमार राय मंत्री, दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।