हमीरपुर।
रिपोर्ट-सद्दाम हुसैन
हमीरपुर :06 नवम्बर 2020---- हमीरपुर में आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सुमेरपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय के संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया ।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के निर्माण संबंधी मानचित्र का अवलोकन किया। राजकीय महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं , शिक्षकों के आने जाने हेतु सम्पर्क मार्ग न होने तथा नाले आदि की समस्या पर जिलाधिकारी ने सम्पर्क मार्ग एवं रपटा के निर्माण के दृष्टिगत कम लागत एवं अच्छी गुणवत्ता युक्त सम्पर्क मार्ग अथवा रपटा के निर्माण हेतु आगणन बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने महाविद्यालय की बाउंड्रीवॉल के निर्माण को पूरा करने एवं उसके पास में प्ले ग्राउंड बनाने के दृष्टिगत जमीन का सर्वे हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण आदि की गुणवत्ता देखी। जिसमें फिनिशिंग ठीक न पाय जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपलब्ध फर्नीचर आदि की भी गुणवत्ता देखी तथा जरूरी निर्देश दिए। लैब के निरीक्षण के दौरान वहाँ स्टोर रूम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्टोर को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर लैब क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के निर्माण व फिनिशिंग संबंधी कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाय।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग , चेयरमैन नगर पंचायत सुमेरपुर,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।