हमीरपुर
रिपोर्ट-सद्दाम हुसैन
हमीरपुरः06 नवम्बर 2020---- हमीरपुर में आज जिलाधिकारी डा0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की विशिष्ट कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के उपलब्ध प्रतिष्ठ कलाकारों एवं उदीयमान प्रतिभाओं के सहयोग से विविध प्रकार के संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।संस्कृति विभाग की गतिविधियों का सम्यक प्रचार-प्रसार तथा लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग से जोड़ने के उदेद्श्य से संस्कृति विभाग द्वारा अपनी वेबसाइट पर आज ई-डायरेक्टरी लान्च की गयी है।इसमें देश एवं प्रदेश के सभी कलाकार संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग द्वारा अपने संस्कृति आयोजनों में उक्त डायरेक्टरी में पंजीकृत कलाकरों को कार्यक्रम प्रदान किये जानें में प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
उक्त डायरेक्टरी का प्रचार-प्रसार जिला,तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर तक के लोक कलाकारों को डायरेक्टरी में पंजीकृत कराने की अपेक्षा की गई है, ताकि उ0प्र0 की योजनाओं से लाभान्वित होने के साथ ही सामान्यजन समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में समर्थ हो सके।