Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘मानसिक स्वास्थ्य एंव मनोसामाजिक सपोर्ट‘‘ सेवा देने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारियों/जिला कार्यक्रम अधिकारियों से सम्पर्क करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 नवंबर-- प्रदेश के  महिला  कल्याण  निदेशक मनोज राय ने बताया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में भौतिक/ऑनलाइन माध्यम से ‘‘मानसिक स्वास्थ्य एंव मनोसामाजिक सपोर्ट‘‘ सेवायें दी जानी है। इस हेतु मनौवैज्ञानिकों/मनौवैज्ञानिक संस्थानों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों/विशेषज्ञों/अनुभवी व्यक्ति जो ‘‘मानसिक स्वास्थ्य एंव मनोसामाजिक सपोर्ट‘‘ सेवाएं निशुल्क रूप में प्रदान करने के इच्छुक हैं, वे सम्बंधित जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारियों/जिला कार्यक्रम अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है। 
महिला कल्याण निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिला स्तर पर मौजूद मनौवैज्ञानिक सेवाओं/विशेषज्ञों/विश्वविद्यालयों, चाइल्डलाइन तथा यूनिसेफ के तकनीकी रिर्सोस पर्सन (मंडल तथा जनपद स्तर पर कार्यरत) के साथ बैठक कर जनपद स्तर पर मौजूद मनौवैज्ञानिकों/मनौवैज्ञानिक संस्थानों/संस्थाओं/ विश्वविद्यालयों/विशेषज्ञों/अनुभवी व्यक्ति के साथ-साथ जनपद से बाहर स्थित मनौवैज्ञानिकों/मनौवैज्ञानिक संस्थानों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों/विशेषज्ञ/अनुभवी व्यक्ति जो जनपद में भौतिक/ऑनलाइन माध्यम से ‘‘मानसिक स्वास्थ्य एंव मनोसामाजिक सपोर्ट‘‘ सेवायें निशुल्क रूप में प्रदान करने के इच्छुक हैं (उनसे सहमति लेते हुये), उनकी सूची उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारियों/जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया है।



और नया पुराने