आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 06 नवंबर-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों हेतु आनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली विकसित की गयी है जो 01 जून 2020 से संचालित है। शिकायतकर्ता इस आनलाइन शिकायत पोर्टल www.ncm.nic.in के माध्यम से अपनी शिकायतें आनलाइन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार को दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायत करने उपरान्त उन्हें आईडी नंबर दिया जायेगा, जिसके आधार पर वे अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद आजमगढ़ के अल्पसंख्यक बौद्ध, जैन, पारसी, शिख, इसाई व मुस्लिम समुदाय को अवगत कराया है कि अपनी शिकायतें अब वे शिकायत करने के लिए अन्य आनलाइन माध्यमों के साथ-साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में भी दर्ज करा सकते हैं।