आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फूलपुर
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.11.20 को प्रभारी निरिक्षक रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह, उ0नि0 कमला शंकर गिरी मय हमराहियान थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त में लाहीडीह बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दो व्यक्ति नियाऊज गेट से दुर्वाषा धाम की तरफ जाने वाली सडक पर लगभग 200 मी0 आगे पुलिया के पास बैठकर आपस में किसी बडे अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे है और उनके पास नाजायज असलहा भी है। इस सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरिक्षक मय हमराह पुलिस बल लाही डीह बाजार से रवाना होकर नियाऊज गेट पर पहूंचे। मकसद से अवगत कराते हुये दुर्वाषा धाम की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग 200 मी0 आगे से पुलिया के पास उन दोनो व्यक्तियों की तरफ मुखबिर इशारा कर आगे हट बढ गया । पुलिस बल को देखते ही दोनो व्यक्ति जो बैठे थे जान से मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर एक-एक फायर किये। पुलिस बल हिकमत अमली से अपनी जान को बचाये, दोनो व्यक्ति फायर कर मौके से भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा शीघ्रता से आगे बढकर उनमें से एक व्यक्ति को पकड लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति मौके से भौगोलिक स्थिति व अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते हुये उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम शहनवाज s/o इरशाद r/o नियाऊज थाना फूलपुर , आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष बताया। जिसकी जामा तलाशी से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा का0 315 बोर बरामद हुआ। भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसका नाम अबुजर s/o अबुलैस r/o मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ़ बताया । अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 307 IPC व 3/25 A ACT का दण्डनीय अपराध पाकर समय 05.10 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शहनवाज पुत्र इरशाद अहमद ग्राम नियाउज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
बरामदगी
एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर
फरार अभियुक्त
अबुजर s/o अबुलैस r/o मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 272/20 धारा 307 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 273/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़
2. उ0नि0 कमलाशंकर गिरी थाना फूलपुर आजमगढ़
3. हे0का0 विश्वनाथ यादव थाना फूलपुर आजमगढ़
4. का0 ददन कुमार थाना फूलपुर आजमगढ़
5. का0 आलोक शुक्ला थाना फूलपुर आजमगढ़
6. का0 सत्यप्रकाश यादव, थाना फूलपुर आजमगढ़
7. म0का0 शिरीना बानो थाना फूलपुर आजमगढ
8. म0का0 बबली साहू थाना फूलपुर आजमगढ