Breaking News

महराजगंज:- मारपीट में वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़। मवेशी की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा जयराम पुत्र स्व0 सतई सा0 देवारा त्रिपुरारपुर आयमा थाना महाराजगंज जिला आजमगढ़ के भाई हरिराम को गाली गुप्ता देते हुए दौड़ाकर घर में घुसकर लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने लगा, जिससे हरिराम मौके पर बेहोश हो गये व बीच बचाव करने आये जयराम व उसके भाई श्रीराम व जयराम के लड़के इन्द्रजीत को भी मारा पीटा । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 224/2020 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504, 304,325,506 भादवि पंजीकृत किया गया।
       वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 16.11.2020 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराहीगण के साथ थाना हाजा से रवाना होकर विनावर देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी तथा पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 224/2020 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504, 304,325,506 भादवि मे क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा मे हुई घटना से सम्बन्धित आरोपीगण 1. रमेश यादव पुत्र रामलखन यादव 2. अवनीश यादव पुत्र देवमन यादव निवासीगण देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, शिवशंकरी तिराहा के पास पेड़ के नीचे मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़े हैं, उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते शिवशंकरी तिराहा के पास आये जहाँ पर दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम खड़े हुए व्यक्तियों को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से क्रमशः नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. रमेश यादव पुत्र रामलखन यादव 2. अवनीश यादव पुत्र देवमन यादव निवासी गणदेवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये, पकड़े गये आरोपीगण मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504, 304,325,506 भादवि के वांछित अभियुक्त हैं । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452, 308, 504, 304, 325, 506 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रमेश यादव पुत्र रामलखन यादव 
2. अवनीश यादव पुत्र देवमन यादव निवासीगण देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 रामसरन।

और नया पुराने