Breaking News

जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की जीयनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव में कुछ लोग अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिनके पास से 52 ताश के पत्ते व 24 सौ रूपये बरामद हुए।
 जुआ खेल रहे अभियुक्त शाहनवाज पुत्र मंजूर निवासी बाजार खास जीयनपुर मोहम्मद तालिब पुत्र अब्दुल्ला निवासी बाजार खास जीयनपुर राजेश प्रसाद पुत्र दुर्बल राम निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली मुकेश पुत्र लेरा निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली सूरज सोनकर पुत्र महंगू सोनकर निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली मंगल देव पुत्र रामबदन निवासी पुरुषोत्तमपुर कैथौली ओमप्रकाश पुत्र रामनाथ निवासी बड़ागांव जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

और नया पुराने