आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 4 जून 2021 को जिलाधिकारी आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में नरौली चौराहे पर फल सब्जी विक्रेता व टेंपो ऑटो बैट्री रिक्शा चालकों का व अन्य वाहन चालकों का कैंप लगाकर कोविड-19 का एंटीजन व आर टी पीसीआर टेस्ट करीब 100 लोगों का किया गया तथा छोटे बच्चों के बीच मास्क का वितरण किया गया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल, एसडीएम सदर व एआरटीओ आजमगढ़ व जिला चिकित्सालय से अधिकारी कर्मचारीगण व ट्रैफिक प्रभारी कौशल कुमार पाठक उपस्थित रहे।

