Breaking News

लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 15.03.2021 थाना जहानागंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे लड़की को अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज तथा कुछ अन्य व्यक्तियो द्वारा बहला-फुसला भगा ले जाने के सम्बन्ध में पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 बनाम अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ आदि 7 नफर अभियुक्त के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में  वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तरी के क्रम मे दिनांक 04.06.2021 को उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त तनवीर पुत्र नवी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ को उसके घर से समय करीब 9.30 बजे गिरफ्तार किया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

तनवीर पुत्र नवी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1- उ0नि0 मनीष कुमार  उपाध्याय थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2- हो0का0 सहदेव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3- का0 ओमकार मौर्या थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने