आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
आज़मगढ़: – दिनांक 23.05.2021 को अपह्ता लड़की के पिता ने लिखित तहरीर दिया कि मेरी नाबालिक लड़की को दि0 12.5.2021 की मध्य रात्रि मे गांव के ही लड़के ने मेरी पुत्री को शादी का लालच दे कर बहला फूसला कर भगा ले गया । वादी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 101/2021धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर अपह्ता लड़की की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी जिसके क्रम में दिनांक 02.06.2021 को लड़की की बरामदगी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अभियान अपह्ता की बरामदगी अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी विषयक के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जाफर खान मय हमराही के साथ रवाना होकर अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 04.06.21 को उ0नि0 जाफर खान मय हमराह के शाहगढ़ बाजार मे मौजूद थे कि विश्वस सूत्रो से पता चला कि मु0अ0स0-101/21 का वांछित अभियुक्त बैठौली पेट्रोलपम्प के सामने खड़ा है । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 मय हमराही के बैठोली पेट्रोल पम्प के पास पहुचे तो अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागने लगा तभी अभियुक्त को बैठोली पेट्रोल पम्प के पास समय 10.00 बजे शाहगढ़ बाजार से गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम सनोज उर्फ लुक्की कन्नौजिया पुत्र स्व0 कोदई निवासी जयरामपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभि0 सनोज उर्फ लुक्की कन्नौजिया पुत्र स्व0 कोदई सा0 जयरामपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि मै लड़की से बात करता था शादी करने के लिये मै उसे भगा कर ले गया था ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-101/2021धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
सनोज उर्फ लुक्की कन्नौजिया पुत्र स्व0 कोदई सा0 जयरामपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अरविन्द चौबे थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
