आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 जून-- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़, सुश्री अनीता ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 22 जिलों में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित को सूचित किया है कि जो भी उक्त पद हेतु नियुक्ति के इच्छुक हो आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रति जनपद न्यायालय आजमगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
