Breaking News

गोवंशिय पशुओ के वाहनो को पास कराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, भिन्न-भिन्न नम्बर की प्लेट लगी स्कार्पियो बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

गोवंशिय पशुओ के वाहनो को पास कराने का काम करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, एक अदद स्कार्पियों सफेद रंग की जिसमे आगे व पीछे भिन्न-भिन्न रजि0 नम्बर की प्लेट लगी हुई बरामद।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय  अतरौलिया  आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.06.2021 को उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह का0 हरिभान सिंह यादव , रि0का0 सन्दीप कुमार सिंह के बिनावर देखभाल क्षेत्र चेकिंग सन्दिध वाहन सन्दिग्ध व्यक्ति व रात्रि गस्त में बूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद थे कि उ0नि0 राम किशोर शर्मा मय हमराह का0 रमाकान्त गुप्ता व का0 जाफर हुसैन के बूढ़नपुर चौराहे पर मिले। पुलिस टीम आपस में अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में एक दूसरे से वार्ता कर रहे थे कि जरीये मुखबीर खास सूचना मिली की एक सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी बूढ़नपुर पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे खड़ी है जिसका आगे व पीछे का रजिस्ट्रेशन नं0 भिन्न-भिन्न है, मुझे आशंका है कि किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है | मौजूद समस्त पुलिस बल उपरोक्त को साथ लेकर अलग अलग मोटर साईकिलो से तत्काल मौके से प्रस्थान कर बूढ़नपर पेट्रोल पम्प के नजदीक पहुचे| पुलिस टीम बताई गई स्कार्पियो के नजदीक पहुचकर अपनी-अपनी मो0सा0 सड़क किनारे खड़ी करके तेज कदमो से चल कर स्कार्पियो गाड़ी के पास पहुच कर उसमें बैठे हुए व्यक्तियों को नीचे उतारे तभी सड़क पकड़ कर पूर्व दिशा की तरफ भागने लगे कि सन्देह होने पर हमराही कर्मचारी गण की मदद से करीब 50 कदम जाते-जाते दौड़ा कर घेर कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1. रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव R/O कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2. राम बूझ यादव पुत्र ज्ञानप्रकाश यादव R/O कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया। दोनो ने बताया कि साहब हम लोग वध हेतु ले जाये जाने वाले गोवंशिय पशुओ के वाहनो को पुलिस को गुमराह करके पास कराने का काम करते है इसके लिए हम लोगो ने अपने दोस्त विपिन यादव S/O रमेश यादव निवासी मलहज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर से अपने नीजी कार्य हेतु यह स्कार्पियों गाड़ी मांगी थे जिसका सही नम्बर आगे वाला UP33 AT6039 है किन्तु रास्ते में वाहन के पीछे का नम्बर प्लेट बदल कर UP33 BT 3960  का नम्बर प्लेट लगा दिये जिससे पुलिस वाले भ्रमित हो जाय और हम लोग पकड़े न जाय और अपने कार्य में सफल हो जाय पुनः कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि साहब दिनांक 02.06.2021 को हम लोगो ने एक ट्रक गोवंश पुलिस को गुमराह कर बूढ़नपुर से पास कराये थे किन्तु दुर्भाग्य से वह ट्रक थाना कन्धरापुर पुलिस के द्वारा पकड़ ली गई थी । हम लोग आज भी पुलिस को गुमराह कर गोवंशीय वध हेतु जाने वाले ट्रक को पास कराने के लिए यहा पर खड़े थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया| अपराध का बोध कराते हुए समय 02.00 बजे अभियुक्तगण रोहित यादव व रामबुझ यादव उपरोक्त को हिरासत पुलिस लिया गया। जामा तलाशी ली गई तो अभि0 रोहित यादव की पैन्ट की जेब से दो अदद मोबाइल एक टच स्क्रीन सैमसंग व एक की पैड जिस पर SNEXIAM GURU लिखा है तथा एक अदद 500 रुपये की नोट बरामद हुई तथा अभियुक्त रामबुझ यादव के पैन्ट की जेब से एक अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन जिस पर पीछे OPPO लिखा है तथा स्क्रीन गार्ड टूटा हुआ है तथा 500/- रुपये की एक नोट बरामद हुआ जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 88/2021 धारा 419/420/467/468/471 IPC थानाअतरौलिया जनपद आजमढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव R/O कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
2.  राम बूझ यादव पुत्र ज्ञानप्रकाश यादव R/O कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष

बरामदगी

एक अदद स्कार्पियों सफेद रंग की

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर  मय हमराह का0 हरिभान सिंह यादव , रि0का0 सन्दीप कुमार सिंहव उ0नि0 श्री राम किशोर शर्मा मय हमराह का0 रमाकान्त गुप्ता व का0 जाफर हुसैन

और नया पुराने