आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 03.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी में कस्बा नरानपुर में मौजूद थे उसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक बोरी में गांजा लेकर ग्राम नरायनपुर में प्रवेश किया है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर कुछ आगे बढे तो देखा कि एक व्यक्ति पीठ पर एक प्लास्टिक की बोरी लिए जाते दिखायी दिये पास पहुचकर रूकने का इशारा करने पर पुलिस बल को देखकर बोरा गिराकर भागने का प्रयास किया कि पुलिस बल द्वारा घेरकर अनील सिंह के ट्यूबवेल के पास समय 15.55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम नीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम नारायनपुर थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ बताया । भागने का कारण पुछने पर बताया कि बोरी में गांजा होने के कारण पकडे जाने के डर से भागने लगा । मौके से बोरे में कुल 7 kg 250 gm अवैध गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-51/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
नीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम नरायनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 51/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
7 Kg 2.50 gm अवैध गांजा
गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 मेहनाजपुर अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
