Breaking News

निजामाबाद: चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 31.01.2021 को वादी संतोष कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सत्यनारायण गुप्ता साकिन हुसैनाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 30.01.21 की रात्रि में दुकान में हुये चोरी के सम्बन्ध में धारा 457,380 भादवि बनाम अज्ञात व दिनांक 13.01.21 को वादी श्रीराम शर्मा पुत्र स्व0 रामहित साकिनबघौरा इनामपुर फरिहा बाजार थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 10.01.21 को घर का ताला तोड़कर हुये चोरी के संबंध में धारा 457,380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़ बनाम अज्ञात व दिनांक 06.02.21 को वादी उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 27/21 धारा 401,411 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ बनाम 1. सिद्धू चौहान पुत्रहरिश्चन्द चौहानसाकिन इटौरा जेल के पास ग्राम संमेदा थाना सिधारी आजमगढ़ 2. विपिन कुमार पुत्र शेखराज 3. विनोद कुमार पुत्र दुखहरनसाकिनान सादीसराय थाना सिधारी आजमगढ़ 4. गुड्डू साहनी पुत्र रामचरन साहनी साकिन मड़या थाना कोतवाली पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी थाना निजामाबाद के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान व उ0नि0 रहीमुद्दीन बाद मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य संकलन से दो नफर अभियुक्तगण 1. विपिन कुमार पुत्र शेखराज 2. विनोद कुमार पुत्र दुःखहरन साकिनान सादीसराय थाना सिधारी आजमगढ़ को मुखबिर खास की सूचना पर वहदग्राम डोडोपुर से समय 10.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछने पर बता रहा है कि साहब हम लोग एक साथ होकर रात में जगह जगह पर चोरी करते है। 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 10/21 धारा-457,380,411भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 22/21 धारा-457,380,411भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 27/21 धारा-401भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विपिन कुमार पुत्र शेखराज साकिन सादीसराय थाना सिधारी आजमगढ़
2. विनोद कुमार पुत्र दुःखहरन साकिन सादीसराय थाना सिधारी आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराह थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. उ0नि0 रहीमुद्दीन थाना निजामाबद आजमगढ़

और नया पुराने