आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान क दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.06.2021 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के दृष्टीगत जैगहा बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त बेलाल पुत्र अनवर सा0 नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराहीयान के प्रस्थान कर ग्राम नसीरपुर में अभि0 बेलाल के घर पर पहुँचे कि अभि0 अपने दरवाजे पर मौजूद मिला । जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 05.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-83/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
बेलाल पुत्र अनवर सा0 नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंहथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-हे0का0 उपेन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3-का0 प्रमोद यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4-का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5-का0 रवि प्रभाकर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6-म0का0 शिवानी मिश्र थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 38 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
