आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव में आज प्रातः काल एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रक से कुचलकर मौत का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि मधनापार से रामगढ़ जाने वाले रोड पर एक युवक की लाश पड़ी थी जिसके ऊपर से ट्रक का चक्का क्राश किया हुआ सड़क के ऊपर निशान मिल रहा था
इस बात से पब्लिक ने अंदाजा लगाया कि इसकी ट्रक से कुचल कर मौत हो गई है तो वही कुछ लोगों का कहना था कि उसे कहीं से मारकर यहां लाकर फेंका गया है
और बाद में उसके ऊपर से ट्रक चढ़ा कर कुचला गया है
मामला कुछ भी हो यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा बता दें कि इस लाश को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि मधनापार निवासी नदीम अहमद कल 11:00 बजे दिन से लापता था आज भोर में अपने घर के पास ही नदीम के परिजन सर कुचल जाने से तो नहीं पहचान सके लेकिन कपड़े से और मोबाइल से आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि यह नदीम का ही शव है
क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दे दिया था जबकि सूचना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची जिससे क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति भी आक्रोश ब्याप्त था।
जनता आरोप लगा रही थी कि अगर किसी बेकसूर आदमी को तंग करना हो तो पुलिस आधी रात को जसके घर पहुंच जाती है और यहां एक्सीडेंट की सूचना देने के घंटों बाद तक पुलिस नहीं पहुंची।