आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील अंतर्गत सठियांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विजय यादव डॉक्टर रामनरेश पीजी कॉलेज के नेतृत्व में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
इस दौरान विजय यादव ने कहा कि- समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम और हमारे लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन है, जिसको हम लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर केक काटकर मना रहे हैं और यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि- यह एक्सप्रेसवे विकास का एक जीता जागता उदाहरण है। वही भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे लोकार्पण से पहले ही धंसने लगे हैं। उन्होंने कहा कि- भाजपा की सरकार सिर्फ तानाशाही करना जानती है, हमारे नेता द्वारा कराए गए कार्यों को अपने नाम कर वह यह बताना चाहती है कि- हम विकास तो नहीं कर पाएंगे बस सिलापट्ट लगवा रहे हैं। वाकई में अगर सरकार विकास चाहती तो जितना हमारे नेता अखिलेश यादव ने प्रदेश का विकास किया है उससे कहीं ज्यादा प्रदेश में काम कर आम जनता को राहत प्रदान करती। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है नौकरशाही पूरी तरह से हावी है, गरीबों मजदूरों की कोई सुनने वाला नहीं है, हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा के चुनाव में हम लोग समाजवादी की सरकार बनाएंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान मौके पर विकास बरनवाल, प्रिंस यादव, मनोज यादव सौरभ सिंह जेपी यादव आदि लोग मौजूद रहे।