Breaking News

कांग्रेस नेत्री राना खातून ने मऊ कुत्तूपुर में प्रशासन द्वारा गिराए गए घरों के परिजनों से की मुलाकात मदद का दिया भरोसा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के मऊ कुत्तूपुर में प्रशासन द्वारा गिराए गए घरों के परिजनों से कांग्रेस नेत्री राना खातून ने मुलाकात की और मदद का दिया भरोसा।
इस दौरान उन्होंने वहां के हालातों को समझा और कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही कर रहा है। खुद अपराध पर लगाम लगाने में अक्षम और निर्दोषों का घर तुड़वा रहा है अपनी कार्यशैली पर ध्यान नहीं दे रहा है और बेगुनाहों को जेल की सलाखों के पीछे डाल रहा है यह तानाशाही नहीं चलेगी कानून संविधान से चलता है कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही कर रही है, जनता आक्रोशित है इनके शासनकाल में प्रदेश के लोग परेशान हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। आगे उन्होंने कहा कि हम सगड़ी विधानसभा का दौरा कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि- कांग्रेस की सरकार में ही गरीबों का भला है कांग्रेश हमेशा गरीबों के हित की सोचती है और उनके हित की करती है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही किसी भी गरीब असहाय को परेशान नहीं होना पड़ा और नहीं तो उनकी मदद हुई है मैं सगड़ी की जनता के लिए सदैव खड़ी हूं। जो भी मुझसे मदद होगी करती रहूंगी। साथ मे रामजीत यादव, फुलबदन चौरसिया, रामसमुझ पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने