Breaking News

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 परिवार के कुछ सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप।

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर गांव के एक छोर पर बसे आदिवासी परिवार के जिस्सू पुत्र भिख्खू उम्र लगभग 80 वर्ष जीवन यापन के लिए ठेला चलाता था और चना बेचने का भी काम करता था।
जस्सू के दो लड़के सतई ओर सिकन्दर हैं जो मजदूरी और इस भट्टे पर काम करते हैं ।
पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि- बीती रात बाप बेटों में किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट भी हुई इसके बाद जिस्सु बाजार की तरफ चला गया जहां देर रात हाईवे पर उसकी लाश मिली ।बाजार वासिओ ने इसकी सूचना परिजनों औऱ पुलिस को दी। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक न कोई तहरीर पड़ी थी ना ही मुकदमा पंजीकृत हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है

और नया पुराने